Study London

एक विश्व स्तरीय शहर में विश्व स्तरीय शिक्षा

लंदन के विश्वविद्यालयों और उच्चतर शिक्षा कॉलेजों की आधिकारिक वेबसाइट पर आपका स्वागत है।

लंदन अध्ययन के लिए एक सर्वोत्तम जगह है और दुनिया में अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थियों के लिए सबसे ज्यादा लोकप्रिय शहर है। पता लगाएं कि ज्यादा से ज्यादा विद्या‍र्थी दुनिया के किसी अन्य शहर की तुलना में उच्च गुणवत्तायुक्‍त और अंतर्राष्ट्रीय मान्यताप्राप्त योग्यताओं के लिए लंदन के विश्वविद्यालयों को क्यों चुनते हैं।

लंदन दुनिया में सबसे ज्यादा विविधतापूर्ण शहर है जहां 300 से ज्यादा भाषाएं बोली जाती हैं। आप निम्नलिखित सहित मनोरंजन के व्यापक विकल्पों का आनंद ले सकते हैं:

  • 150 थिएटर्स
  • 47 प्रमुख संगीत केंद्र
  • 6,000 रेस्टोरेंट्स
  • पांच सिम्फनी आर्केस्ट्रा
  • 200 संग्रहालय
  • 500 सिनेमा स्क्रीन्स
  • 100’s कला दीर्घाएं
  • 11 पेशेवर फुटबॉल टीमें
  • 2012 ऑलिंपिक पार्क सहित 8,000 एकड़ पार्कलैंड, जो यूरोप में सबसे बड़ा अर्बन पार्क होगा
  • 40,000 दुकानें और 8,000 बाजार
  • लंदन में प्रतिदिन 200 से ज्यादा आयोजन

आप ब्रिटिश लाइब्रेरी, म्यूज़ियम आर्काइव और अन्य विशेषज्ञ संस्थानों जैसे संस्थानों के व्यापक विकल्पों में से विश्व स्तरीय संसाधनों के साथ अपने अध्ययनों को आगे बढ़ा सकते हैं।

लंदन के पूर्णत: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों में 30,000 पाठ्यक्रमों को खोजने के लिए English Study London वेबसाइट पर जाएं। 

आपको यह फैसला करने में मदद करने के लिए कि आप कहां अध्ययन करें और लंदन पहुंचने पर क्या करें, नि:शुल्क डाउनलोड्स  की एक व्यापक रेंज भी है। आप निम्नलिखित को डाउनलोड कर सकते हैं:

Study London आपको शिक्षा संबंधी व्यावहारिक, भेदभावरहित सलाह देते हुए लंदन में अध्ययन के लिए तैयारी करने में भी आपकी मदद करते हैं. इस जानकारी में निम्नलिखित शामिल है:

लंदन में नवीनतम समाचारों, पाठ्यक्रमों और अनुसंधान पर नि:शुल्क अद्यतन प्राप्त करने के लिए भी आप Study London में पंजीकरण [http://www.studylondon.ac.uk/register/register.php] करवा सकते हैं।

Study London संबंधी इस जानकारी और अन्य जानकारी के लिए आज ही English Study London वेबसाइट पर जाएं।